Navratri Mahanavami 2021: जानिए महानवमी किन राशि वालों के लिए विशेष तौर पर शुभ साबित होने वाली है।
14 October 2021 Lucky Zodiac Sign (Mahanavami Rashifal): नवरात्रि (Navratri) में महानवमी (Mahanavami) का दिन सबसे खास माना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं अनुसार इसी दिन देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध करते देवी देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी। महानवमी 14 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन कई लोग अपने घरों में हवन करते हैं। साथ ही कन्या पूजन के लिए भी ये दिन विशेष माना जाता है। जानिए महानवमी किन राशि वालों के लिए विशेष तौर पर शुभ साबित होने वाली है।
मेष राशि: इस राशि वालों के लिए 14 अक्टूबर का दिन खास रहने वाला है। माता दुर्गा की विशेष कृपा रहने से आपको अपने हर काम में सफलता हासिल होने के प्रबल आसार रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। कोई इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं। रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। शाम तक कोई सुख समाचार सुनने को मिल सकता है।
वृषभ राशि: आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। किसी ऐसी समस्या का हल हो सकता है जिसे लेकर आप लंबे समय से परेशान थे। अचानक से धन लाभ होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। परिवार का माहौल भक्तिमय और खुशनुमा बना रहेगा।
कर्क राशि: इस राशि के जातकों पर भी मां दुर्गा की विशेष कृपा रहेगी। जीवन में सुख, धन और वैभव के बढ़ने की प्रबव संभावना है। आपको अपने हर काम में सफलता प्राप्त होगी। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है।
धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी महानवमी का दिन बेहद खास रहेगा। आय में बढ़ोतरी की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। बिजनेस में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
Lucky Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है जिनसें जुड़े लोग करियर के मामले में लकी होते हैं।
Lucky Zodiac Sign For Career: हर व्यक्ति करियर में सफलता हासिल करना चाहता है। जिसके लिए वो कड़ी मेहनत भी करता है। किसी को कम प्रयासों में ही सफलता हासिल हो जाती है तो कोई लाख कोशिशों के बाद भी सफल नहीं हो पाता। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है जिनसें जुड़े लोग करियर के मामले में लकी होते हैं। इन्हें इनकी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होता है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
मेष: इस राशि के लोगों में अच्छी नेतृत्व क्षमता होती है। इनके अंदर भरपूर मात्रा में आत्मविश्वास भरा होता है। ये हर काम को मेहनत के साथ करते हैं और उसमें सफलता भी हासिल कर लेते हैं। ये जिस काम को हाथ में लेते हैं उसमें सफलता हासिल करके ही दम लेते हैं। करियर के मामले में इन लोगों को लकी माना जाता है।
वृश्चिक: इस राशि के जातक भी करियर में काफी जल्दी सफलता हासिल कर लेते हैं। ये काफी मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। ये जिस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं उसमें सफलता हासिल कर लेते हैं। ये काफी क्रिएटिव होते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है। ये जहां रहते हैं अपनी अलग पहचान बना लेते हैं।
मकर: इस राशि के जातक काफी बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। इन पर शनि ग्रह का प्रभाव रहता है। ये मेहनत करके किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर लेते हैं। इन्हें भाग्य का भी खूब साथ मिलता है। समाज में इनकी एक अलग ही पहचान होती है। इन्हें हर जगह मान-सम्मान की प्राप्ति होती है
कुंभ: इस राशि के जातक काफी ईमानदार और मेहनती होते हैं। ये हर काम को पूरी निष्ठा के साथ करते हैं। ये अपनी मेहनत से किसी भी काम में सफलता हासिल कर लेते हैं। करियर के मामले में ये काफी लकी साबित होते हैं।