Name Astrology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार जिस तरह से किसी भी व्यक्ति की कुंडली से उसके भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। उसी तरह से नाम के आधार पर भी भविष्यवाणी की जा सकती है। कहते हैं नाम का प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव पर पड़ता है। यहां हम जानेंगे ऐसे 3 अक्षरों के बारे में जिनसें जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वो भाग्यशाली मानी जाती हैं। इनके जीवन में सुख सुविधाओं की कभी कोई कमी नहीं रहती। जानिए ये कौन से अक्षर है।
D अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां: ज्योतिष शास्त्र अनुसार जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। इन्हें जीवन में परेशानियों का सामना कम ही करना पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। ये अपने साथ-सात अपने से जुड़े लोगों के लिए भी भाग्यशाली होती हैं। करियर में ये बड़ी ही तेजी से आगे निकल जाती हैं।
G अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां: इस अक्षर से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है उन्हें भी भाग्यशाली माना जाता है। ये काफी समझदार और खुशमिजाज होती हैं। इनके रहने से आस-पास का माहौल सकारात्मक बना रहता है। ये अपने लिए तो भाग्यशाली होती ही हैं साथ ही अपने से जुड़े लोगों के लिए भी लकी मानी जाती हैं। ये अपने मेहनत से किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने में सक्षम होती हैं। इनका जीवन सुख सुविधाओं से भरा रहता है।
L अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो भी काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। कहते हैं इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। ये जिस काम में हाथ लगाती हैं उसमें सफलता मिलने के इन्हें आसार रहते हैं। ये अपने करियर में काफी अच्छा मुकाम हासिल कर लेती हैं। इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलता है।
Navratri Mahanavami 2021: जानिए महानवमी किन राशि वालों के लिए विशेष तौर पर शुभ साबित होने वाली है।
14 October 2021 Lucky Zodiac Sign (Mahanavami Rashifal): नवरात्रि (Navratri) में महानवमी (Mahanavami) का दिन सबसे खास माना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं अनुसार इसी दिन देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध करते देवी देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी। महानवमी 14 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन कई लोग अपने घरों में हवन करते हैं। साथ ही कन्या पूजन के लिए भी ये दिन विशेष माना जाता है। जानिए महानवमी किन राशि वालों के लिए विशेष तौर पर शुभ साबित होने वाली है।
मेष राशि: इस राशि वालों के लिए 14 अक्टूबर का दिन खास रहने वाला है। माता दुर्गा की विशेष कृपा रहने से आपको अपने हर काम में सफलता हासिल होने के प्रबल आसार रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। कोई इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं। रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। शाम तक कोई सुख समाचार सुनने को मिल सकता है।
वृषभ राशि: आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। किसी ऐसी समस्या का हल हो सकता है जिसे लेकर आप लंबे समय से परेशान थे। अचानक से धन लाभ होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। परिवार का माहौल भक्तिमय और खुशनुमा बना रहेगा।
कर्क राशि: इस राशि के जातकों पर भी मां दुर्गा की विशेष कृपा रहेगी। जीवन में सुख, धन और वैभव के बढ़ने की प्रबव संभावना है। आपको अपने हर काम में सफलता प्राप्त होगी। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है।
धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी महानवमी का दिन बेहद खास रहेगा। आय में बढ़ोतरी की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। बिजनेस में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।